ग्रामीण स्वास्थ्य और समाजसेवा में योगदान के लिए डॉ. विकास जैफ को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जयपुर बिड़ला ऑडिटोरियम में दैनिक भास्कर के दो दिवसीय हेल्थ एंड वेलनेस महोत्सव “आरोग्य महोत्सव” के दूसरे दिन रविवार को ग्रामीण स्वास्थ्य और समाजसेवा में योगदान के लिए डॉ. विकास जैफ को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

दरअसल, डॉ. विकास जैफ लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान में निजी क्षेत्र का पहला डेंटल कॉलेज स्थापित किया। डॉ. विकास फाउंडेशन के जरिए अलग-अलग गांवों में नियमित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार मिल रहा है।

आरोग्य महोत्सव में प्रदेशभर से चिकित्सा, स्वास्थ्य और समाजसेवा से जुड़े विशेषज्ञों को बुलाया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया गया। दीया कुमारी ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वालों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

सम्मान के बाद डॉ. विकास जैफ ने कहा कि यह ग्रामीण जनता के विश्वास और सहयोग का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आगे भी डॉ. विकास फाउंडेशन के जरिए स्वास्थ्य और सामाजिक हित के काम बड़े स्तर पर जारी रहेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *