चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. विकास जैफ को मिला ‘जयपुर गौरव सम्मान’

चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. विकास जैफ को मिला ‘जयपुर गौरव सम्मान’

फर्स्ट इंडिया की ओर से चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया सम्मानित

जयपुर के प्रतिष्ठित होटल क्लार्क्स आमेर में फर्स्ट इंडिया की ओर से आयोजित भव्य ‘जयपुर गौरव सम्मान समारोह’ में चिकित्सक, शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. विकास जैफ को चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए ‘जयपुर गौरव सम्मान अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजहित, शिक्षा प्रसार और मानव सेवा के प्रति समर्पण की भावना के लिए प्रदान किया गया। समारोह में प्रदेश के अनेक गणमान्य अतिथि, कैबिनेट मंत्री, विधायक एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जन उपस्थित रहे। फर्स्ट इंडिया के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि फर्स्ट इंडिया हमेशा से सरकार और जनता के बीच एक सेतु की भूमिका निभा रहा है। हमारा उद्देश्य संवाद और समन्वय के माध्यम से विकास की दिशा में सार्थक योगदान देना है। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करना हमारी जिम्मेदारी भी है और गर्व का विषय भी। पवन अरोड़ा ने कहा कि इस मंच के माध्यम से उन लोगों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है जो अपने क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “यह देखकर प्रेरणा मिलती है कि चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों में डॉ. विकास जैफ जैसे लोग निरंतर समाज के उत्थान के लिए कार्यरत हैं।” डॉ. विकास जैफ चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वे जयपुर डेंटल कॉलेज, महाराज विनायक ग्लोबल विश्वविद्यालय, तथा जैफ इंटरनेशनल विश्वविद्यालय (युगांडा) के चेयरपर्सन हैं। इसके साथ ही वे राजस्थान स्टेट डेंटल काउंसिल के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को ग्रामीण और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाजसेवा के क्षेत्र में भी डॉ. जैफ निरंतर सक्रिय हैं। उनकी पहल पर कई ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम, और महिला सशक्तिकरण अभियानों का सफल आयोजन किया जा चुका है। वे मानते हैं कि “शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की रीढ़ हैं, और इन दोनों क्षेत्रों में सुधार ही वास्तविक विकास का आधार है।” सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. विकास जैफ ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी साथियों का है जो सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *